विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
✍परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान ) : मैरवा प्रखंड में अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले छह महीने से उपभोक्ताओं को यह परेशानी
झेलनी पड़ रही है। विद्युत आपूर्ति का ठहराव नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत आपूर्ति का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। यह कब आएगी और कब चली जाएगी, यह कहना मुश्किल है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र का एक ही हाल है। कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। अनियमित विद्युत आपूर्ति का सबसे बड़ा कारण मैरवा विद्युत वितरणी में लगा ट्रांसफॉर्मर खराब होना है।




Recent Comments