मढ़ौरा(सारण)। मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी ने स्कूली बच्चों में पठन पाठन सामग्री बांटी।इसको लेकर गणतंत्र दिवस पर पर बच्चों में खासा उत्साह रहा।नरहरपुर पांचयत के सरपंच सुनीता कुमारी के पति व सरपंच प्रतिनिधि ने पांचयत के नरहरपुर,मोथाहा और नरायनपुर गांवों में बच्चों को पठन पाठन सामग्री के साथ टॉफी भी बांटा। सभी ग्राम पंचायत वासियों को हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित कर कहा कि सबसे प्रथम देश है और फिर आता है हमारा स्वयं का अस्तित्व |विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं और संविधान में से एक, भारत की बहुरंग विविधता एवं समृद्ध संस्कृति हमारी बहुमूल्य विरासत है |आज के दिन मुझे भी अपने स्वर्णिम भारत की सुनहरे भविष्य को सवारने का एक छोटा सा मौका मिला।आज अपने ग्राम पंचायत के मोथहाँ, नारायणापुर और नरहरपुर में झंडातोलन का शुभ अवसर प्राप्त हुआ और साथ ही बच्चो के बीच पुस्तकों और किताबों के वितरण का मौका भी, ताकि अपने बच्चों के हाथों में भारत के स्वर्णिम भविष्य को विद्या के द्वारा सुरक्षित किया जा सके | हमारी प्रगति, हमारा विकाश, हमारा उत्थान सिर्फ और सिर्फ हमारी शिक्षा में निहित है |इस मौके पर साथ में दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।