दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : मुख्यालय स्थित उमाशंकर उच्च विद्यालय की 10वीं पास एक छात्रा पसनौली निवासी सीता कुमारी ने विद्यालय के प्रधान लिपिक संजीत कुमार द्विवेदी पर एसएलसी,अंक पत्र लेने के एवज में पैसा नहीं देने पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि विद्यालय में 10वीं पास के बाद एसएलसी, अंक पत्र लेने गई थी। मैंने उसके लिए आवेदन दिया था। जब कागजात की मांग की तो प्रधान लिपिक ने पैसा की मांग की। जब मैंने पैसा देने में असर्मथता जताई तो उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए धक्का मार कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया।




Recent Comments