दर्दनाक सड़क हादसा:अनियंत्रित ट्रक ने दो व्यक्तियों को रौंदा, दोनों की मौत
भेल्दी(सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच पर राजा चौक के पास एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार को संध्या बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौंदा दिया.सूचना पर पुलिस जख्मी कों पीएचसी पहुंचाया.जहां पर डॉक्टर ने दोनों कों मृत घोषित कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार बाजार कर घर लौट रहे थे की तेज रफ्तार की ट्रक के चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गये. मृतक एक झॉवापट्टी वसंतपुर निवासी राणा राय व दूसरा बसौता गाँव निवासी मोतीलाल सिंह बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुच कर दोनो शव को अपनें कब्जे मे लेकर सदर अस्पताल छपड़ा भेज दिया।