परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) :
गोरेयाकोठी प्रखंड के दुधड़ा पंचायत के
पूर्व मुखिया एवं भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के
कामरेड रामरतन यादव की प्रथम पुण्यतिथि
मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर
माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर कामरेड की मूर्ति का अनावरण मो.जब्बार आलम
के कर कमलों द्वारा किया गया।
मौके पर पूर्व राज्य मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, जिला जाप अध्यक्ष विश्वनाथ यादव,सत्यदेव
प्रसाद सिंह विधायक गोरेयाकोठी,अवध बिहारी चौधरी पूर्व कविना मंत्री,कामरेड मो. सलीम,सुरेन्द्र तिवारी सचिव किसान सभा,राजेन्द्र सिंह किसान नेता,हरिशंकर तिवारी कांग्रेस पार्टी सदस्य एवं लालबाबू यादव,प्रमोद यादव,अछेलाल प्रसाद,रूपेश शर्मा राजस्व विभाग,सत्येंद्र यादव,राकेश चौधरी सहित सभी ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
—




Recent Comments