दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

✍️अजीत कुमार सोनू/दिघवारा(सारण)।थाना परिसर में बुधवार के दिन आगामी दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमे क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य तथा बुद्धजीवी लोग शामिल हुए।बैठक में पूजा से सम्बंधित भिन्न भिन्न विषयो पर विस्तार से चर्चा किया गया।सभी पूजा कमिटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।बैठक में पूजा के दौरान शांति बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देने की बात कही गई।दिघवारा अंचलाधिकारी ने बताया कि जिलास्तर से मिले निर्देशानुसार पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा,जिसके लिए अलग से थानाध्यक्ष को स्थानीय डीजे संचालक के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया।वही सभी पूजा पंडालों में रौशनी हेतु बिजली विभाग से कनेक्शन लेने के बाद ही बिजली उपयोग करने का निर्देश दिया गया।साथ ही सभी पूजा समितियों को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कम से कम पन्द्रह पन्द्रह युवाओ की कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया तथा चयनित सभी युवाओ का पहचानपत्र तथा फ़ोटो थाना में जमा कर परिचयपत्र बनवाने की बात कही गई।सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने की बात पूजा कमिटी से कही गई।वही सभी पूजा कमिटियों को मूर्ति विषर्जन से सम्बंधित रुट चार्ट स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही गई।बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा ने किया वही बैठक में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मिहिर कुमार चिकित्सा प्रभारी राजकुमार सिन्हा कनीय विधुत अभियंता संजय कुमार रमण प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह नगर पंचायत के कनीय अभियंता रवि रंजन गिरी अजित कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह ,एजाज खान मंसूर,आलम डॉ मनान अंसारी,सुबास राय रविंद्र कुमार सिंह,नीलू तिवारी ब्रजेश सिह समेत कई लोग शामिल थे।