बेतिया – योगापट्टी:– अपहृत लड़की के योगापट्टी पुलिस ने की बरामद
✍न्यूज इनपुट तबरेज अजीज योगापट्टी (पं.च) बिहार:– योगापट्टी प्रखंड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी की नाबालिग पुत्री को योगापट्टी पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना की सूचना लड़की के भाई ने योगापट्टी पुलिस को गुरुवार को लिखित आवेदन देकर दिया था। आवेदन में कहा गया था कि उसकी नाबालिग बहन हाई स्कूल गई थी आठवीं कक्षा की छात्रा को शादी की नियत से अगवा कर लिया गया है. जिसके बाद योगापट्टी थाना प्रभारी विवेक कुमार जयसवाल ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को बेतिया रजिस्ट्री कार्यालय के पास से नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया गया है. लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा लड़की की 164 के बयान और मेडिकल जांच के लिए बेतिया अस्पताल भेज दिया गया थाना प्रभारी विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि लौरिया मिश्रा टोला के ही दिलीप कुमार डब्लु अंसारी संजय कुमार पर अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही।




Recent Comments