साइकिल सवार राहगीर से झपटा मार अज्ञात बाइक सवार ने मोबाइल छीन हुआ फरार
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नेकर की सक्रियता की ख़बर प्रकाश में आया है.गिरोह का शिकार आटा गांव निवासी देवगर्जन प्रसाद गुप्ता का पुत्र अजीत कुमार बना है। बताया जाता है की मंगलवार की देर संध्या वह मढ़ौरा बाजार से अपने घर साइकिल से आटा गांव लौट रहा था। रास्ते में प्रखंड कार्यालय से आगे उसके मोबाइल पर फोन आया तो वह सड़क पर ही रुक कर बात करने लग गया। इसी दौरान पीछे से एक बाइक से अज्ञात दो युवक उसके नजदीक पहुंचे,वह अभी कुछ समझ पाता तभी बाइक सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका एंड्रायड फोन छीन कर भाग निकले। घटना से भयाक्रांत अजीत अपने घर पहुंच कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने एक आवेदन थाना में देकर कानूनी कारवाई करने की मांग की है।