शादी की नियत से नाबालिक किशोरी का अपहरण
मढ़ौरा (सारण):
गौरा ओपी क्षेत्र के औदालपट्टी में एक नाबालिक किशोरी का शादी की नियत से अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में किशोरी के पिता औदालपट्टी निवासी ने अपहरण का एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में किशोरी के संध्या शौच जाने के दौरान जबरन कब्जे में लेकर गायब कर देने का आरोप लगाया गया है। मामले में गांव के मंटू राउत,गुड्डू राउत,बालेसर राउत को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




Recent Comments