तरैया 24.05.2020

प्राथमिक विद्यालय बगही पूरब में अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी कर लिया है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक रौशन कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के खातों में एमडीएम की राशि भेजने के लिए विद्यालय पहुँचे तो देखा कि कार्यालय,दो कमरे,शौचालय व चापाकल वाले कमरे के ताले टूटे हुए हैं।जिसमें चोरो द्वारा तीन पंखा,दो टेबुल,चार कुर्सी,खाना बनाने वाला बर्तन सहित अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिया गया है।और विद्यालय के चापाकल को भी तोड़ दिया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।मामले की जाँच की जा रही है।