सारण से रूडी ने जीत का चौका जड़ा तो महाराजगंज के महाराज बने फिर सीग्रीवाल

छपरा : सारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान सांसद सह एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने जीत का चौक ज़ड़ दिया ।वही चितौड़ गढ़ कहे जाने वाले जिले के महाराजगंज से एनडीए प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने दुबारा जीत दर्ज कर अपने चुनाव कभी नही हराने के रिकार्ड को बरकरार रखा । सारण संसदीय चुनाव क्षेत्र से भाजपा के श्री रूडी ने राजद प्रत्याशी चंद्रिका राय को लगभग 1 लाख 26 हज़ार मतों के भारी अंतर से पराजित कर सारण के लिये ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

इसी तरह महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह तत्कालीन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी दुबारा जीत दर्ज कराते हुए राजद प्रत्याशी सह पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह को लगभग 2 लाख 30 हजार मतों के भारी अंतर से पराजित करते हुए चितौड़गढ़ पर कब्जा कर लिया ।दोनों सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा को मिली जीत से एनडीए खेमें में काफी उत्साह व उमंग का माहौल है, जबकि महागठबंधन खेमें में उदासी व मायूसी छा गयी है।




Recent Comments