दस थानाध्यक्षों पर शो कॉज

#परवेज अख्तर/सीवान: पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में थानाध्यक्षों के साथ बैठक में 10 थानाध्यक्षों पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है नोटिस का कारण विभिन्न थाना क्षेत्रों में बढ़ता अपराध एवं लंबित मामलों का निष्पादन एवं विवेचना में स्थिति शिथिलता बताई जाती है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कारण बताओ नोटिस के के साथ पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष की जमकर क्लास ली इनमें गुठनी दरौली एवं आसाव थाना सहित 10 थानाध्यक्षों पर शो कॉज के साथ कांंडो के उद्भेदन मे तेजी लाने और विवेचना को पारदर्शिता से पूरी करने समेत कई तरह के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को दी।