अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों के उम्र सीमा में मिली छूट

#परवेज अख्तर/सीवान(सारण) : जिला अधिवक्ता संघ सीवान में मुख्य चुनाव पदाधिकारी शिवनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें बिहार राज्य बार काउंसिल पटना द्वारा प्राप्त फैक्स के आलोक में संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2,019- 1921 में पूर्व में दिए गए विभिन्न पदों हेतु अनुभव सीमा में छूट दी गई है संघ भवन और आम सूचना द्वारा सभी सदस्यों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया विभिन्न पदों हेतु अनुभव सीमा आवगत है अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष महासचिव पद के लिए 10 वर्ष कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष तथा संयुक्त सचिव एवं सहायक सचिव तथा अंकेक्षक पद के लिए 7 वर्ष का अनुभव और कार्यकारिणी के सदस्य के लिए 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है साथ ही चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव लड़ने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों एवं प्रस्ताव को तथा समर्थकों का संघ का सदस्यता शुल्क अद्यतन होना आवश्यक है|