वाराणसी 24 दिसम्बर, 2020: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही निम्न गाड़ियों का संचलन निम्न अवधि तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसका संचलन दिवस, ठहराव, समय एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगा।
- 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 22 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा।
- 02588 जम्मूतवी-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 27 मार्च, 2021 तक प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।
- 05097 भागलपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जायेगा।
- 05098 जम्मूतवी-भागलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 23 मार्च, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा।
- 02581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली दैनिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक किया जायेगा।
- 02582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह दैनिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 01 अप्रैल, 2021 तक किया जायेगा।
- 02530 लखनऊ जं.-पाटिलीपुत्र विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को किया जायेगा। इस गाड़ी का ठहराव 01 जनवरी, 2021 से एकमा स्टेषन पर समाप्त कर दिया गया है।
- 02529 पाटिलीपुत्र-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को किया जायेगा। इस गाड़ी का ठहराव 01 जनवरी, 2021 से एकमा स्टेषन पर समाप्त कर दिया गया है।
- 05023 गोरखपुर-यषवन्तपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 30 मार्च, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा।
- 05024 यषवन्तपुर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 01 अप्रैल, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जायेगा।
- 05005 गोरखपुर-देहरादून द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को किया जायेगा।
- 05006 देहरादून-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 01 अप्रैल, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को किया जायेगा।
- 05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 29 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार कोे किया जायेगा।
- 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 27 मार्च, 2021 तक प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।
- 05045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को किया जायेगा। इस गाड़ी का ठहराव 01 जनवरी, 2021 से राजा की मण्डी स्टेषन पर समाप्त कर दिया गया है।
- 05046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 28 मार्च, 2021 तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा। इस गाड़ी का ठहराव 01 जनवरी, 2021 से राजा की मण्डी स्टेषन पर समाप्त कर दिया गया है।
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी
[24/12, 8:49 pm] probsbner: जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-04
वाराणसी, 24 दिसम्बर, 2020: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04185 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 से 31 जनवरी, 2021 तक किया जोयगा। यह गाड़ी ग्वालियर से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलायी जायेगी तथा 04186 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी के संचलन का अवधि विस्तार 02 जनवरी से 01 फरवरी, 2021 तक किया जायेगा। यह गाड़ी बरौनी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलायी जायेगी। इस गाड़ी के संचलन समय में भी परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। - 04185 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी ग्वालियर से 12.00 बजे प्रस्थान कर डबरा से 12.38 बजे, दतिया से 13.06 बजे, झांसी से 14.00 बजे, ऊरई से 15.40 बजे, कालपी से 16.12 बजे, पोखरायां से 16.32 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 18.50 बजे, उन्नाव से 19.30 बजे, लखनऊ से 20.45 बजे, बाराबंकी से 21.30 बजे, बुढ़वल से 21.56 बजे, करनैलगंज से 22.26 बजे, गोण्डा से 23.10 बजे, मनकापुर से 23.34 बजे, मसकनवां से 23.50 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.37 बजे, खलीलाबाद से 01.01 बजे, गोरखपुर से 02.10 बजे, देवरिया सदर से 03.25 बजे, भटनी 03.55 बजे, बनकटा से 04.22 बजे, मैरवा से 04.33 बजे, सीवान से 05.00 बजे, दुरौंधा से 05.17 बजे, छपरा से 06.30 बजे, दिघवारा से 07.28 बजे, सोनपुर से 08.05 बजे, हाजीपुर से 08.20 बजे, भगवानपुर से 08.41 बजे, मुजफ्फरपुर से 09.25 बजे, ढ़ोली से 09.48 बजे, खुदीराम बोस पूसा से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 10.55 बजे तथा दलसिंहसराय से 11.19 बजे छूटकर बरौनी 12.50 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 04186 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी बरौनी से 18.45 बजे प्रस्थान कर दलसिंहसराय से 19.14 बजे, समस्तीपुर से 19.45 बजे, खुदीराम बोस पूसा से 20.00 बजे, ढोली से 20.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.35 बजे, भगवानपुर से 22.06 बजे, हाजीपुर से 22.40 बजे, सोनपुर से 22.52 बजे, दिघवारा से 23.13 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.40 बजे, सीवान से 01.45 बजे, मैरवा से 02.03 बजे, भटनी से 02.49 बजे, देवरिया सदर से 03.15 बजे, गोरखपुर से 04.45 बजे, सहजनवा से 05.19 बजे, खलीलाबाद से 05.40 बजे, बस्ती से 06.10 बजे, बभनान से 06.37, मसकनवा से 06.55, मनकापुर से 07.10, गोण्डा से 08.07 बजे, करनैलगंज से 08.33 बजे, बुढ़वल से 09.04 बजे, बाराबंकी से 09.45 बजे, लखनऊ से 10.55 बजे, उन्नाव से 12.03 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.50 बजे, पोखरायां से 14.02 बजे, कालपी से 14.40 बजे, ऊरई से 15.30 बजे, झांसी से 18.15 बजे, दतिया से 18.39 तथा डबरा से 19.13 बजे छूटकर ग्वालियर 20.35 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments