फरार तथाकथित तांत्रिक असगर मस्तान के घर पुलिस ने किया इस्तेहार चस्पा
#तीन अलग-अलग है मामला दर्ज
#पूर्व में भी महिला थाना यौन शोषण मामले में कर चुकी है कुर्की जप्ती
# परवेज अख्तर सिवान
सीवान :जिले के जीबी नगर थाना के रौजा गौर गांव निवासी सह तथाकथित तांत्रिक असगर मस्तान के घर पुलिस ने दल-बल के साथ पहुँच कर न्यायालय के आदेश पर इस्तेहार चस्पा किया।पुलिस अब आगे की कारवाई कुर्की के रूप में करेगी।कुर्की करने से पहले जीबी नगर थाने में दर्ज कांड के अनुसंधान ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए इस्तेहार की कारवाई की।यहाँ बतादें की बीते माह सीवान के पूर्व एएसपी कांतेश मिश्र,स्थानीय इंस्पेक्टर अकील अहमद समेत कई पुलिस पदाधिकारी ने उसके पैतृक गांव रौजा गौर में पहुँच कर पहले तथाकथित तांत्रिक असगर अली की तलाश की।लेकिन उसका कही सुराग नही लगा।बाद में उसके घर तलासी लेते हुए इस्तेहार चस्पा किया।बतादें की दो माह पूर्व सीवान के पूर्व एएसपी कांतेश मिश्र ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में रुपया ,तलवार ,एयर गन ,एक्सपाईरी दवा व कई गैर कानूनी सामान बरामद किया था।छापेमारी के दौरान टीम ने तथाकथित तांत्रिक असगर को तो गिरफ्तार नही कर सकी।लेकिन उसके मां व भौजाई को पुलिस टीम ने धर दबोचा था।प्राथमिकी दर्ज के बाद से आज तक फरार असगर को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी।
मारपीट कर घर से पचास हजार रुपये उड़ाये
………………………………………………….




Recent Comments