सुरेश प्रभु के ओ एस डी चौधरी का स्वागत किया गुलाब सीवर ने
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
हनुमानगढ़ 26 मई। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के OSD बी.पी.चौधरी के टीब्बी आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गुलाब सीवर ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया ।
एक निजी कार्यक्रम से हनुमानगढ़ पहुंचने पर टिब्बी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सींवर संगरिया, जिला मंत्री जगदीश कस्वां, टिब्बी मंडल अध्यक्ष महेंद्र चाहर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरपास चट्ठा, बार संघ अध्यक्ष संदीप कस्वां, सरपंच विशाल भाटी,व्यापार मंडल अध्यक्ष जीत सिंह सिसोदिया, अनिल चाहर और कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया ।
इस दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम कुछ मुख्य माँगो जैसे हनुमानगढ़ में वाशिंग लाइन, हनुमानगढ़ से सरदारशहर वाया रावतसर, पल्लू (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी ने 1998 में घोषणा की) तक नई रेल लाइन, हनुमानगढ़ से दिल्ली वाया राजगढ़ के लिए रेलगाड़ी, टिब्बी रेलवे स्टेशन का विस्तार और लोडिंग लाइन, इन मांगों को पूरा करवाने का आग्रह किया गया ।




Recent Comments