मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड के कौरु-धौरु पंचायत के वार्ड नंबर पांच में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाला मॉडल आंगनबाडी केंद्र का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त डॉ आदित्य प्रकाश ने फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाला मॉडल केंद्र के अंदर हुए पेंटिग से छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने में काफी सहूलियत होगी।उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी ग्रामीणों को दी।इस मौके पर सीडीपीओ रीना सिन्हा ने एक पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने अर्ध निर्मित मनरेगा भवन पंचायत में जल नल योजना की जांच कर पेय जल की मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में जटिया देवी से बताया की नलजल का पानी समय से मिलता है। इस दौरान पंचायत की मुखिया बीना देवी के अलावे एक दर्जन ग्रामीणों ने विकास से सम्बंधित एक एक ज्ञापन डीडीसी को सौंपा। दिये गए ज्ञापन पर डीडीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विकास से सम्बंधित समस्त कार्यो को ससमय पूरा कराया जाएगा। मौके पर बीडीओ नील कलम, पीओ हंसनाथ साह, जिला समन्यवक एएनएम सिद्धार्थ सिंह,महिला पर्यवेक्षिका विन्दी शर्मा,सचिन कुमार,पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह,सेविका निर्मला देवी शीला देवी, सुग्रीव महतो,त्रिलोकी महतो कन्हैया सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।