
आज दिनांक 8 सितंबर 2021 को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू से आर एस ए का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें स्नातक नामांकन के नाम पर महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं का आर्थिक दोहन को लेकर शिकायत की गई। साथ ही नामांकन की तिथि जो आज अंतिम तिथि है। उसे बढ़ाने की मांग की गई। जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वीकार कर लिया ।आर्थिक दोहन जो छात्राओं से हो रहा है। नामांकन के नाम पर उसे तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही नामांकन के द्वितीय मेघा सूची प्रकाशन में एनसीसी के छात्रों, एनएसएस के छात्र- छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं, स्काउट के छात्र- छात्राओं को आरक्षण नीति में लाभ देने के लिए मांग की गई ।छात्राओं को प्रत्येक विषय में 33% आरक्षण का लाभ दिया जाए। इस पर भी विस्तार से चर्चा हुआ। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से संरक्षक मनीष पांडे मिंटू, संयोजक प्रमेन्द्र सिंह कुशवाहा, विवेक कुमार विजय ,सहसंयोजक विकास सिंह सेंगर आदि शामिल थे।
भवदीय
प्रमेंद्र सिंह कुशवाहा
संयोजक आरएसए




Recent Comments