चंवर से नवजात शिशु बरामद,अपने ने फेंका तो गैरों ने अपनाया

#अजीत कुमार सोनू /दिघवारा :
दिघवारा (सारण)थाना क्षेत्र के त्रिलोकचक देवी स्थान के पीछे चवँर में एक नवजात बालक को बरामद किया गया है।बालक मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई और लोगो की भीड़ इकठ्ठी हो गई।मौके पर त्रिलोकचक निवासी सीआरपीएफ जवान अलख हाजरा ने उक्त नवजात को अपनाने की बात कही जिसके बाद स्थानीय बरूआं मुखिया सुधीर सिंह ने नवजात बालक का प्राथमिक उपचार कराकर उक्त जवान को बालक सौंप दिया।बता दे की सीआरपीएफ जवान को पहले से चार बेटी ही थी।बेटा पाकर उसकी पत्नी का चेहरे पर ख़ुशी साफ झलक रही थी।