अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगो को रौंदा, तीनो की घटनास्थल पर ही मौत

गोपालगंज:- ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगो को रौंदा। बाइक पर सवार तीन लोगो की मौत हो गयी। घटना कुचायकोट के जलालपुर-बथनाकुटी चेकपोस्ट के समीप एनएच 28 की है। बताया जाता है कि कुचायकोट की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन लोग यूपी बॉर्डर की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार सभी तीनों लोग फुटबॉल की तरह हवा में उछल गए और कुछ दुरी पर घिसटते हुए गिरे। यह दुर्घटना इस कदर भीषण था की सभी बाइक सवार तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी।वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। तीनो मृतक गोपालपुर के पुरखास गांव के है। मौके पर कुचायकोट थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुच गयी है।शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।