मढ़ौरा में अन्य प्रदेशों से गांव पहुंचे 314 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल अस्पताल में की स्क्रीनिंग
दूसरे प्रदेश से ट्रक में भरकर पहुंचे लोग
मढ़ौरा , सारण ।लॉकआउट में दूसरे प्रदेशों से किसी तरह गांव पहुंचने वालो की संख्या रविवार को भी जारी रही। दर्जनों की संख्या में लोगों को मालवाहक ट्रकों के साथ स्थानीय पुलिस ने रोका। बाद में सभी का स्वास्थ्य बिभाग की टीम ने मढ़ौरा उच्च विद्यालय में स्क्रीनिंग की। इसको लेकर स्थानीय आसपास के लोगो मे अलर्ट देखा जा रहा है।कई का कहना है कि घनी आबादी के बीच स्थित उच्च विधालय को जांच केन्द्र बनाया गया है जो उचित नही है स्क्रिनिंग सेंटर नगर की भीड़ भाड़ वाली आबादी से दूर बनाये जाने चाहिये ताकी आसपास के लोगों का संक्रमण से सुरक्षा हो सके । रविवार को नए आगंतुकों के आने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक 314 रही । बताया जा रहा है कि करीब पांच ट्रके मढ़ौरा पहुंची जिसपर दुसरे प्रदेश से आने वाले लोग मौजूद थे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रेफरल अस्पताल मढ़ौरा में 204 मुबारकपुर में 26, मिर्जापुर, इसरौली, तेजपुरवां में 80 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया । हालांकि यह अच्छा संकेत रहा की किसी में प्रारंभिक लक्षण नही मिलने की बात बतायी गयी है । इधर बड़ी संख्या में लोगों के कोलकता, दिल्ली से किसी तरह कोई व्यावस्था कर गांव पहुचने से से स्थानीय लोगों की चिंता गहराने लगी है ।
Recent Comments