
इसुआपुर(सारण)सारण जिला के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में SIS कंपनी के द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के लिए बहाली होने को लेकर SIS कंपनी ने एक पत्र जारी किया था। जिसको लेकर इसुआपुर के बेरोजगारों में एक रोजगार मिलने की आस जगी थी। बता दें कि आज इसुआपुर थाना परिसर में SIS कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की बहाली होने वाली थी लेकिन SIS कंपनी द्वारा इसुआपुर थाना परिसर में की जाने वाली बहाली नही की जायेगी। सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर की बहाली SIS कंपनी द्वारा क्यों नहीं कि जायेगी इसको लेकर कोई जानकारी नही दी गई । थाना क्षेत्र के कोने कोने से रोजगार की चाहत में आये बेरोजगार युवकों ने जब यह सुना कि आज बहाली नही होगी तो वह काफी निराश हुए एवं निराश होकर अपने-अपने घर को लौट गये।




Recent Comments