सिवान :एसपी ने किया मुफ्फसिल थाना का निरीक्षण

#परवेज़ अख्तर/सिवान :
एसपी नवीन चंद्र झा एवं सहायक एवं जिले में पदस्थापित नए एएसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को मुफ्फसिल थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी एवं एएसपी ने थाने का चारो तरफ साफ-सफाई घूम कर देखे एवं सफाई में संतुष्टि पाया। एसपी ने इस दौरान थानों के पंजी का जांच किया एवं कई फाइलों का भी जांच किया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार को कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने एवं वारंटियों को जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया। वाहन चेकिंग में तेजी लाने और बिना हेलमेट एवं कागजात के अभाव में दौड़ रहीं दो पहिया वाहनों पर विशेष चौंकसी बरतने का निर्देश दिया। साथ ही थाने में पदस्थापित कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिया। मुफ्फसिल थाने के मुख्य गेट पर प्रकाश व्यवस्था कराने की बात कही। एसपी ने कहा कि पुलिस फरियादियों का तालमेल बना रहे ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय के साथ पुलिस मौके पर पहुंच मामले का सही आंकलन कर सके। एसपी ने कर्मियों को कहां की फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने की बात कही। थाने में एसपी एवं एएसपी ने लगभग दो घंटे तक कांडों का रिव्यु किया। लंबित कांडों के निष्पादन में देरी पर एसपी ने थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिए। हालांकि एएसपी मैरवा में हुए हत्या के कारण बीच में ही चले गए।