तरैया, सारण। प्रखंड के चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत प्रथम दिन बुधवार को 367 लोगों ने लिया टीका लिया। वहीं 144 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया, जांच में सभी लोगों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। उक्त जानकारी देते हुए स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए टीका केंद्र पर बुधवार को 45+ के लिए प्रखंड में चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान बूथ लेवल टीकाकरण के तहत 38 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं टीका एक्सप्रेस द्वारा 30 व्यक्ति, रेफरल अस्पताल में 9 व्यक्ति तथा प्राथमिक विद्यालय रामकोला व कन्या मध्य विद्यालय तरैया में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर 18-44 वर्ष वर्ग के 240 व्यक्तियों एवं शिक्षक स्पेशल के तहत 50 शिक्षक ने टीका लिया। वहीं रेफरल अस्पताल में 144 लोगों ने रैपिड एंटीजन किट से कोविड-19 का टेस्ट करवाया। जिसमें सभी के सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि 18+ वर्ग के लोग टीका लेने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जबकि 45+ के लोग नहीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इसे निश्चित रूप से सभी को लगवा लेना चाहिए। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से उन्होंने आग्रह किया कि वे लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें। वे टीका खुद लें और लोगों को अवश्य दिलवाएं।