मढ़ौरा (सारण)। राष्ट्रीय इप्टा के आह्वान और आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इप्टा की ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा मई दिवस के दिन एक मई को सारण की धरती पर एकमा मे प्रवेश करेगी । सांस्कृतिक यात्रा की टीम एक मई से तीन मई तक सारण के विभिन्न स्थलों पर अपने कार्यक्रम देकर राष्ट्रीय शहीदो , भक्ति और सूफी आंदोलन के कवियों, के साथ स्थानीय स्तर के सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक नायकों की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि को नमन का उनकी भूमि से मिट्टी लेकर राष्ट्रीय कलश मे भर कर उसे सहेजे हुये अपनी यात्रा को गति देते हुये मध्यप्रदेश के इंदौर मे पहला विराम देगी ।यह यात्रा सारण जिले के एकमा के परसागढ मे राहुल बाबा, दाउदपुर मे छठु गिरि वगैरह और जलालपुर के कान्ही मिष्रवलिया से महेन्द्र मिश्र की धरती से नमन कर मिट्टी एकत्र करेगी । इसके बाद मढ़ौरा होते हुये छपरा मे रात्रि विश्राम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगी । दुसरे दिन भिखारी ठाकुर और जय प्रकाश नारायण की धरती की यात्रा करते हुये गड़खा, भेल्दी, सूतिहार और डेरनी मे कार्यक्रम करके दिघवारा मे रात्री विश्राम करेगी । वहां से सोनपुर होते हुये हाजीपुर जाएगी । इन कार्यक्रमों की जानकारी भेल्दी मे मढ़ौरा, भेल्दी, गड़खा और सूतिहार इप्टा शाखाओं की संयुक्त बैठक के दौरान बताया गया । सभी शाखाओं द्वारा इस कार्यक्रम की सफलता हेतु स्वागत समिति, संरक्षक मन्डल एवं कलाकार मन्डली का गठन कर तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया गया । बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से प्रो भूपेश भीम, पूर्व मुखिया रमेश कुमार यादव एवं सुरेंद्र राम ने किया । बैठक मे अजय कुमार- अवधेश वर्मा, सुरेश रंजन ‘ नागेंद्र प्रसाद, बीरेंद्र व्यास सहित भेल्दी इप्टा के साथी बहुसंख्या मे उपस्थित थे ।