डॉग स्क्वॉयड संग शराब बरामदी को ले हुई छापेमारी
परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): प्रखंड के दर्जनों गांवों में गुरुवार की शाम शराब बरामदगी को ले मद्य निषेध छपरा की डॉग स्क्वॉयड की टीम छापेमारी की, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ। छापेमारी की खबर मिलते हीं धंधेबाज सर्तक हो चुके थे। सराय ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि पपौर, सहलौर, टेघड़ा, चांप सहित दर्जनों गांवों में शराब बरामद को लेकर छापेमारी की गई। वहीं जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शाहगंज सहित आधा दर्जन गांवों में शराब बरामद को छापेमारी की गई, जहां 10 लीटर शराब बरामद किया गया।
—
भाजपा कार्यसमिति की बैठक
परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): जीबी नगर थाना सुरवाला में भाजपा उत्तर के मंडल अध्यक्ष लालबाबू तिवारी के आवास पर गुरुवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष लालबाबू तिवारी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर केंद्र संचालित योजनाओं का बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा 10 से 12 फरवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर भाजपा नेता नंद प्रसाद चौहान, अनुरंजन मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह पटेल, त्रिलोकी सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह पटेल, अनिल गिरि, कृष्णा प्रसाद व जयप्रकाश गौतम आदि उपस्थित थे।
———-




Recent Comments