सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा(सिवान) : नगर पंचायत मैरवा के सफाई कर्मी शुक्रवार को हड़ताल भी जारी रही। सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष
बैठ कर प्रदर्शन करते रहे। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर गंदगी बढ़ गई है। सड़कों कूड़े का अंबार लग गया है। नई बाजार, पुरानी बाजार, माल गोदाम रोड, सब्जी मंडी, स्टेशन चौक,रेफरल अस्पताल के मुख्य गेट पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर पंचायत के लोगों को
सफाई को लेकर चिंतित हैं। कर्मियों की हड़ताल से परेशानी बढ़ गई है। उधर नगर पंचायत प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी सफाई नहीं हो रही है। सफाई के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी से फोन पर संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। वह सिवान बैठक में गई थीं। मौके पर नगर पंचायत कार्यालय में कर्मी मौजूद थे।
—




Recent Comments