तरैया 08.05.2020

प्रखंड के पचभिण्डा पंचायत के विभिन्न गांवों को कोरोना से बचाव व सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेनेटाइज किया गया। व बिलीचिंग पॉवडर का भी छिड़काव किया गया। पंचायत के पचभिण्डा, देवरिया,बगही हरखपुर,किशुनपुरा व शाहनेवाजपुर के गांवों को सेनेटाइज किया गया।मुखिया प्रतिनिधी मोहम्मद आजाद उर्फ टनटन ने बताया कि कोरोना जैसे महामारी से पंचायतवासी सुरक्षित रहे इसलिए पंचायत के सभी गांवों को सेनेटाइज किया गया है। और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को पंचायत के सभी गांवों का सेनेटाइज कार्य सम्पन्न हुआ।और कहा कि पंचम राज्य वित्त आयोग से राशि निर्गत हो गई है।लेकिन व्यय के लिए अभी तक कोई दिशा निर्देश नही आया है।