
मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के बगल में बाबा वासुदेव सिंह डिग्री कालेज व इंटर कालेज में दूसरे राज्यों से आये प्रवासी लोगों को क्वारेटिंन कैम्प में घर,समाज से अलग रखकर सारी सुविधाएं दी जा रही है। बुधवार तक 57 लोगों को रखा गया है जिनका मशरक पीएचसी के द्वारा गठित मेडिकल टीम में डाॅ आशीफ इकबाल, डॉ संजीव कुमार सिंह, एएनएम प्रतिमा कुमारी के द्वारा सभी लोगों का बारी बारी से थर्मल स्कैनिग किया गया।डॉ. आशीफ इकबाल ने बताया कि सभी लोगो का स्कैनिंग किया गया है।किसी मे भी कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नही पाये गये है।वही सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि डिग्री कालेज और इंटर कॉलेज में बने क्वारेन्टीन सेन्टर में 57 लोगों को रखा गया है।इन केन्द्रों पर ठहरे लोगों के लिए भोजन, पीने का साफ पानी, गद्देदार बिछावन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओ की व्यवस्था की गयी है।वही सेंटर पर एक युवक के पैदल ही घर पहुंचने पर पैरों में उठे छाले की मेडिकल टीम ने पहुंच इलाज किया और दवाएं उपलब्ध करायी गयी।




Recent Comments