सिवान :आरबीटी में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र सम्मानित
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 गुठनी (सिवान): सरैया गांव स्थित आरबीटी विद्यालय में तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय द्वारा अतिथियों के साथ विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चॉकलेट खाओ, गुब्बारे फोड़ो, म्यूजिक चेयर, 25 मीटर, 50 मीटर,100 मीटर, 200 मीटर 
और 400 मीटर की दौड़, बोरी दौड़, मैथ रेस, कबड्डी, सूई धागा दौड़ समेत बहुत प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सभी टीमों के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रखड प्रमुख कामोद नारायण सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इनको उचित शिक्षा और संस्कार देने के लिए आरबीटी विद्यालय धन्यवाद का पात्र है। 
सामाजिक कार्यकर्ता और दरौली निवासी दयाशंकर सिंह ने बच्चों के कार्यक्रम को सामाजिक और मानसिक विकास का माध्यम बताया। साथ ही शिक्षकों को द्रोणाचार्य, वशिष्ठ, भारद्वाज ऋषियों के सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर दरौली के उप प्रमुख उमेश यादव,प्रधानाचार्य अर्णव मुखर्जी, प्रबंधक हेमंत सिंह, शिक्षक वाईके तिवारी, नवीन सिंह, सुनील कुमार, नीलम राय, अमृता सिंह, दिवाकर चौबे, अविनाश चौहान, अभिमन्यु राय, संजय सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।