भोरे में दो मोटरसाइकिल की चोरी

#परवेज अख्तर/सिवान;
भोरे : भोरे में शादी में शामिल होने गए युवक की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी ।काफी खोजबीन के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसको लेकर मोटरसाइकिल मालिक ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है बताया जाता है की भोरे थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी जम्मदार मोहमद् अपने ही गांव के महेश बैठा के यहाँ नेवता करने मोटरसाइकिल से चला गया ।जब बारात से घर आने लिए आया तो देखा की मोटरसाइकिल गायब था।काफी खोज बिन के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिला तो थाना में आकर अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है वही दूसरी मोटरसाइकिल रेड़वरिया तिवारी के धमेन्द्र कुमार की भोरे बाजार से एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरी कर ली गयी ।दोनों मोटर साईकिल हुण्डा मोटरसाइकिल है