डुमरी के ग्राम कचहरी के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार

तरैया(सारण) :

प्रखंड के माधोपुर पंचायत के सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय के अध्यक्षता में गुरुवार को पंचो की एक विशेष बैठक अरदेवा पंचायत भवन पर बुलाई गयी।माधोपुर ग्राम कचहरी के सचिव राम कुमार ठाकुर के त्याग पत्र देने के कारण सचिव का पद खाली था। जिसमे डुमरी ग्राम कचहरी के सचिव श्रीमती कनक को राम कुमार ठाकुर ने माधोपुर के ग्राम कचहरी के सचिव का प्रभार दिया।जिसमें सभी पंचो ने श्रीमती कनक का स्वागत किया।नव नियुक्त सचिव श्रीमती कनक ने कही की क्षेत्र में निष्पक्ष न्याय करुँगी। उक्त मौके पर पंच मनोज कुमार सिंह,मंजू देवी,उमरावती देवी,लखदेव साह, विक्रमा राम व अन्य उपस्थित थे।