डीआरएम ने कि महाराजगंज-मशरख नई रेलवे लाइन का किया निरीक्षण।
#नई परियोजना पर मार्च तक ट्रेन चालू हो जाने की उम्मीद -डी.आर.एम.
#परवेज अख्तर

महाराजगंज (सिवान)
महाराजगंज मशरख नई रेल लाइन परियोजना पर चल रहे कार्य को लेकर वुधवार सुबह
एस.डी.आर.एम.एसके झाॅ ने निरीक्षण किया। 3 जून 2003 को नई रेल लाइन परियोजना का आधारशिला तत्कालिक रेल मंत्री नीतीश कुमार ने रखी थी। तब से महाराजगंज- मसरख रेलवे लाइन पर कार्य चल रहा है, शनिवार हुए निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक रेल पदाधिकारी एलएम झा के अनुसार मार्च 2018 तक नई रेल लाइन पर ट्रेन चलना प्रारंभ हो जाने का उम्मीद जताई थी।

वहीं बुधवार को महाराजगंज मशरख नई रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण करने सोमवार को पहले सुबह डीआरएम एस के झा ने किया डीआरएम ने कहा कि कुछ जगहों पर जमीन से संबंधित पेज फंसे हुए हैं जल्द ही निष्पादन करते हुए मार्च तक ट्रेन चलाने की उम्मीद है। डीआरएम के पहुंचने की खबर पर सांसद प्रतिनिधि मोहन कुमार पद्ममाकर , विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर आशीष ने ज्ञापन देकर महाराजगंज में रेक पॉइंट बनाने तथा दारौदा में कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई।
वही मीडिया कर्मियों से बात के जबाव में डीआरएम ने कहा कि महाराजगंज स्टेशन को सुन्दर बनाने परियोजना पर कार्य हो सकता हैं। वही मौके पर मौजूद लोगों ने कहा
महाराजगंज में रेड पॉइंट की मांग की ताकि रेलवे कि खाली जमीन का उपयोग हो सके, और रेलवे को राजस्व की प्राप्ति हो सके वहीं कुछ लोगों ने दरौंदा में कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की । महाराजगंज स्टेशन पर पहुंचे रेल विभाग की टीम से शहर के कुछ गणमान्य लोगों ने भी दारौदा में ट्रेन के ठहराव की मांग की मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोहन कुमार पद्ममाकर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संजय सिंह राजपूत, रिजवान उल्लाह उर्फ टुन्ना जी , संतोष कुमार गुड्डू वार्ड पार्षद पति पवन गुप्ता, हरिशंकर आशीष , प्रेम प्रकाश जी आदि लोग मौजूद रहे।




Recent Comments