*बिहार शरीफ के नई सराय मोहल्ले में सफाई के दौरान नाली से निकले बड़ी मात्रा में 500 के नोट*

👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के नई सराय मोहल्ले में नगरनिगम के सफाई कर्मचारियों को शनिवार के सुबह में मोहल्ले की नाली सफाई के दौरान 500 के सैकड़ो की संख्या में नोट निकलने से जहाँ मोहल्ले सहित पूरे जिले में ख़बर आग की तरह फैल गई वही तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। नोट का अभी भी निकलना जारी है।