जेपीयू :सनातन परंपरा के अनुसार विवि में छात्र संघ कार्यालय का हुआ उद्घाटनजेपीयू :सनातन परंपरा के अनुसार विवि में छात्र संघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन
#लम्बित परीक्षा होने तक नहीं बैठेंगे कुर्सी पर : विवि छात्र संघ

छपरा
जय प्रकाश विश्वविद्यालय में पहली बार हुए छात्र संघ चुनाव में विवि के सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता जीत कर आए। विवि में आज सनातनी परम्परा के पूरे विधि-विधान के साथ छात्र संघ के कार्यालय का उदघाटन किया गया। जिस दौरान विवि के सभी महाविद्यालयों के निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी, विवि के पदाधिकारी, अभाविप कार्यकर्ता, संघ के सभी मातृ संगठन के स्वयमसेवकों समेत विवि के सैकड़ो छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
कार्यालय के उदघाटन के बाद विवि के सीनेट हॉल में छात्र संघ के पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया गया। अभिनंदन के बाद विवि छात्र संघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह एवं अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह घोषणा कि की जब तक विवि में लंबित पड़े स्नातक तृतीय एवम प्रथम वर्ष के परीक्षाओं का सम्पादन नहीं हो जाता तब तक छात्र संघ का कोई भी पदाधिकारी छात्र संघ कार्यालय में अपनी कुर्सी पर नहीं बैठेगा। छात्रों के समस्याओं के समाधान, उनके सहयोग के लिए छात्र संघ के अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे परन्तु अपनी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

इसी संकल्प के साथ विवि अध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अभाविप के विवि प्रमुख आशुतोष कुमार रितेश ने किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से छात्रसंघ उपाध्यक्ष विनय प्रकाश, महासचिव रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव शशि कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष, साहिल राज, आरएसएस के विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रो० डा० पूनम सिंह, प्रो० विश्वामित्र पाण्डेय, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, अशोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, बजरंग दल के प्रान्त संयोजक राहुल मेहता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ० अजित राय, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरण दास, जगदम कॉलेज महासचिव अपराजिता सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, जेपीएम कॉलेज उपाध्यक्ष शालू कुमारी, कोषाध्यक्ष ललिता कुमारी, अभाविप की जिला छात्रा प्रमुख सुष्मिता कुमारी, प्रीति कुमारी, आर्या सत्संगी, प्रियंका सिंह, अमृता, अर्चना कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रकाश राज, सुमित सिंह, अक्षय कुमार, अमन सिंह, प्रताप रंजन, अभिषेक कुमार, समीर कुमार, रजत कुमार, गजनी, मोहित कुमार समेत सैकड़ो छात्र कार्यकर्ता आदि उपस्थित थें।