सिवान :लकड़ी नबीगंज मे फुटबाल टुर्नामेंट का शुभारंभ 17 फरवरी से: -प्रो॰रविन्द राय
#परवेज अख्तर

सिवान
जिले के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के लकड़ी नबीगंज के रुपलाल साह अम्बिका सिहं महाविधालय के प्रांगण मे राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मो. समिउल्लाह सिद्दिकी के अध्यक्षता मे एक बैठक हुई। मो. समिउल्लाह सिद्दिकी ने बताया की राजद के पूर्व विधायक श्री मानिकचन्द राय के पुत्र एंव राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष(सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) प्रो. रविन्द्र राय के संरक्षण मे पूर्व सांसद स्व॰ लालबाबू प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया हैं। जिसका शुभारंम्भ 17 फरवरी से होगा। साथ ही प्रो. रविन्द राय ने कहा की पूर्व सांसद स्व॰ लालबाबू प्रसाद यादव उच्च विधालय लकड़ी नबीगंज के प्रधानाध्यापक थे।सन् 1979 मे रुपलाल साह अम्बिका सिहं महाविधालय का स्थापना पूर्व विधायक मानिकचन्द राय के द्वारा हुआ। और उसी समय उन्हे महाविधालय के प्राचार्य बनायेगे। सन् 1995 वे बैकुंठपुर से विधानसभा चुनाव जीते और साथ ही 1996 मे गोपालगंज से लोकसभा चुनाव लड़े और वे विजयी हुये। स्व॰ लालबाबू यादव एक बहुत ही कर्मठ व्यक्ति थे उन्ही के याद मे हर साल की भाँति इस बार भी फुटबाल मैच का आयोजन किया गया हैं।।
मौके पर – प्रो. रविन्द राय (प्रदेश उपाध्यक्ष, हैदर अली मुखिया, योगेन्द राय मुखिया, रविन्द यादव सरपंच, रामेश्वर राय प्राचार्य, प्रो. रामपारस राय, बाबूलाल यादव, भगवान यादव, बच्चा राय शिक्षक, हरिकिशोर राय उपमुखिया, मनोज राय शिक्षक, अजय राय, दरोगा राय, अरुण यादव, ई॰ राकेश यादव, योगेन्द यादव सरपंच आदि उपस्थित थे।।




Recent Comments