ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर मे एक की मौत, चार लोग घायल
डोरीगंज (सारण ) : वुधवार की अहले सुबह डोरीगंज थानाक्षेत्र के आरा-छपरा पुल पर बालू लदी एक ट्रैक्टर व ट्रक की टक्कर मे 35 वर्षीय मजदूर एक युवक की मौत बतायी जा रही हैं । जबकि ट्रैक्टर पर सवार चार अन्य मजदूर भी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत मजदूर युवक दियारे क्षेत्र के बिंदगावाँ गाँव निवासी मिश्री राय का 35 वर्षीय पुत्र शम्भू राय बताया जाता है। वही जख्मी गंभीर रूप से जख्मी चारो मजदूर युवक भी बिंदगावा के ही निवासी बताए जाते है । जिन्हे स्थानीय पुलिस की मदद से छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया वही जिला भोजपुर बड़हारा थानाक्षेत्र के जमालपुर गाँव निवासी ट्रैक्टर चालक मुन्ना सिह भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जाता है।