कृषि प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा मे सफल किसानों के बीच पूर्व विधायक ने किया प्रमाण पत्र का वितरण
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (छपरा)
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के मध्य विधालय छोट झौवा मे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस प्रशिक्षण मे किसानों को खेती के नए नए तरीके सिखाए गए । प्रशिक्षण के अन्तिम दिन किसान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे सफल किसानों के बीच पुर्व भाजपा विधायक ज्ञानचन्द माँझी द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से चेतनारायण राय आई एल एफ एस से आए हुए कर्मचारी राजीव जी , अनिल जी ,भाजपा कोर कमिटी सदस्य सुरेश सिंह , तपेश्वर साह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे ।




Recent Comments