
मतदाता जागरूकता के लिए बीडीओ ने की विकास मित्रों की बैठक
पानापुर (सारण)बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय के प्रशिक्षण भवन में बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने विकास मित्रों की बैठक की।बैठक में बीडीओ ने सभी विकास मित्रों के साथ मतदाताओं को जागरूक करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।जिसमें मतदाता जागरूकता रैली, अनुसूचित जाति, जनजाति टोले में बैठक कर मतदाताओं को जागरूक करना है।वैसे बूथ जिसपर मत प्रतिशत कम था उस बूथ के मतदाताओं से सम्पर्क कर मत देने के लिए जागरूक करना है ।साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट का भी सहयोग करना है ।बैठक में मुख्य रूप से जीपीएस कामेश्वर राय,विकास मित्र उमरावती देवी,तारामति देवी ,निशा कुमारी, पूनम कुमारी सहित सभी विकास मित्र उपस्थित थीं ।




Recent Comments