
अमनौर।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने अमनौर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. बुधवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के अमनौर सीएचसी अचानक पहुचने की सुचना पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मच गया. प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सीएचसी का पुरा मुआयना किया. ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थियेटर, दवा स्टॉक सहित होस्पिटल के सभी सुविधाओं का जायजा लिया. जहां सीएचसी भवन के दीवालों पर आयी दरारों को देख संवेदक व जेई के खिलाफ कार्रवाई की बात कही वहीं पीएचसी परिसर में विधुत ट्रासफार्मर नहीं होने पर मौके पर ही विधुत जेई को फोन कर फटकार लगाते हुए जल्द ट्रांसफर लगाने का दिशानिर्देश दिया. इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक को दिशानिर्देश दिया कि दवा का वितरण में लापरवाही नहीं बरतने दिया जाये . वाल पर अंग्रेजी में लिखे दवा विवरण सूची को हिन्दी में भी लिखवाने की बात कही ताकि लोगों को दवा की सूची के बारे मे जानकारी मिल सके. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य
चिकित्सा और कैसे बेहतर हो इसके लिए दौरा किया जा रहा है. कहांं किस प्रकार की कमियां है और कैसे इसे पूरा किया जाये. सभी पहलुओं पर जायजा लिया गया है. बहुत जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जयेगा. मालूम हो कि स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने इसको लेकर पिछले महीने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सारण जिले में स्वास्थ्य चिकित्सा को बेहतर बनाने पर बल दिया था. वहीं अपने आवास अमनौर में भी अपने आवास पर भी सीएस सही अन्य चिकित्सको के साथ बैठक कर सरकारी अस्पताल में कार्यरत सभी एंबुलेंस सेवा दुरुस्त करने के साथ साथ अस्पतालों मे दवा की उपलब्धियों को पूरा करने का मास्टर प्लान बनाने की बात कही थी. जिसके बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग में बडे़ बदलाव को लेकर विभागीय अधिकारियों की अमनौर सहित अन्य प्रखंडों के अस्पतालों में दौरा शुरू है. आयेदिन किसी न किसी पदाधिकारियों का आना जाना लगा रह रहा है. निरीक्षण के दौरान अमनौर बीडीओ विभु विवेक, डॉ. कुमार गौरव,डॉ. रमण कुमार सिंह,डॉ. नवेन्दु कुमार,डॉ. तारकेश्वर सिंह,स्वास्थ्य प्रबंधन शिवकुमार पासवान आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.




Recent Comments