जेल में व्रती महिला बंदी की हालत हुई खराब

✍परवेज़ अख्तर/सिवान;

जेल में तीज व्रत उपवास के दौरान सोमवार की रात एक महिला बंदी की हालात
खराब हो गई। उसे आनन फानन में जेल प्रशासन ने
ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चला रहा है। बीमार महिला
बंदी निधि देवी है। मामले में मंडल कारा अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि
शराब मामले में जेेल में बंद बंदी निधि देवी तीज व्रत के उपवास पर थी।
देर शाम को पानी पिया इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। जेल चिकित्सक ने
इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज हुआ। सदर
अस्पताल में वह अभी भर्ती है स्थिति में सुधार है।