सारण :युवक की शव मिलने से सनसनी
#हत्या या आत्महत्या ! बना रहस्य
खैरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कनार गांव में सड़क किनारे युवक के संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गयी । बुधवार को पुलिस ने 25 वर्षीय विकाश कुमार की शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया ।बताया जाता है की कोपा थाना क्षेत्र के चौखरा गांव निवासी युगल किशोर तिवारी का पुत्र विकास कुमार अपने फुआ देवझरी देवी के यहां खैरा थाना क्षेत्र के हरिहर पुर कनार गांव मे रहता था । जिसकी पिछली साल ही शादी हुई थी । बुधवार को घर से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे शव मिली । शव के पास से शराब की बोतल और सुसाइड नोट भी मिलने की बात बतायी जाती है। दूसरी बाते ये भी सामने आ रहा है की मृतक युवक के गर्दन पर रस्सी के निशान भी दिख रहा था । वही मृतक युवक के फुआ ने पड़ोसी मदन मिश्र , उनकी पत्नी और तीन बेटो पर हत्या का आरोप लगायी है । पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिन्दुओं की जांच मे जुटी है ।




Recent Comments