सारण : 29, 30 एवं 31मार्च को अनुमंडल कार्यालय खुला रहेगा
मढौरा (सारण)
स्थानीय अनुमंडल कार्यालय 29, 30 एवं 31मार्च को खुला रहेगा । इस आशय का पत्र जारी करते हुये सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है की किसी कर्मी की अनुपस्थित से सरकारी कार्य बाधित होता है, तो पूर्ण रूपेण अनुपस्थित कर्मी को जिम्मेवार माना जायेगा । विदित हो की मार्च महीने में तीन दिन ही शेष है और वित्तीय वर्ष 17-18 में विभिन्न प्रकार के वित्तीय कार्य यथा-विपत्र निर्माण , कोषागार से विपत्र पारित कराना आवंटन के विरुध आवश्यक निकासी , अवशेष /अब्यवहरित राशि का प्रत्यर्पण आदि के कार्य अभी किये जाने है । इसलिय अनुमंडल कर्मियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गये है ।




Recent Comments