सिवान :बोलेरों से 398 लीटर शराब बरामद,पांच गिरफ्तार
#पांचों के पास से 92 हजार रूपये हुये बरामद,पुलिस मामला दर्ज कर भेजा जेल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सिवान
सीवान.
गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के भिठ्ठी गांव में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने बोलेरों में लदे हुये 398.880 लीटर हरियाणा निर्मित शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 92 हजार रूपये भी मिले है. जिससे पुलिस को अनुमान है कि ये लोग शराब की खरीदारी करने यहां पहुंचे थे. जिन्हें पुलिस ने न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार व पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली की भिट्ठी के जेठईस टोला में सुभाष प्रसाद ने अपने साथी मुमताज आलम ग्राम कमालपुर नवादा जिला पटना सहित सात लोग के साथ शराब की खरीद बिक्री कर रहा है. जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तो सभी भागने लगे. इसी दौरान पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अंधेरे में दो लोग भाग निकले. पकड़े गये लोगों में थाना क्षेत्र के करपलिया गांव के हरेद्र बैद्य, मनीष बैद्य, पप्पू बैद्य, बसंत कुमार बैद्य , बिरजु कुमार भिठ्ठी शामिल है. वहीं भागे लोगों में सुभाष और मुमताज आलम है. इनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस मामला दर्ज कर छापेमारी कर रही है. इस दौरान तलासी ली गयी तो हरेंद्र बैद्य के पार्केट से सतर हजार तीन सतर, मनीष वैद्य के पैकेट से आठ हजार बीस, पप्पू बैद्य के पैकेट से एक हजार एक सौ, बसंत कुमार वैद्य के पास से एक हजार चार सौ सतर, बिरजु कुमार ग्यारह हजार एक सौ अस्सी, पुरान नोट एक हजार व पांच सौ का भी इनके पास से मिला है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कुल 92 हजार एक सौ पचास रूपये मिले है. सुभाष प्रसाद के दलान के समीप लगे बोलेरों गाड़ी व उनके दलान से 15 कार्टून हरियाणा निर्मित 24 बोतल 72 लीटर , सत्तरह कार्टुन प्रति कार्टन 48 बोतल प्रति बोतल कुल 146 लीटर एवं पांच कार्टून प्रति कार्टन 24 बोतल 45 लीटर मिले. जिसमें कुल बरामद अंग्रेजी शराब की मात्रा 398.880 लीटर है. इसके अलावा बाइक को भी पुलिस ने वहां से बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.