
सारण/तरैया
तरैया बाजार स्थित जेएस मॉल को तरैया सीओ अंकु गुप्ता ने सरकार के आदेश व कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने के आरोप में जेएस मॉल की सील कर दिया।सारण जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सीओ अंकु गुप्ता ने पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ सोमवार को मॉल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मॉल के संचालक द्वारा सरकार के आदेश का पालन नहीं करते हुए मॉल से चोरी छिपे खरीद-बिक्री करते हुए हुए पाया गया।सीओ अंकु गुप्ता,सअनि कपिलदेव राम व पुलिस बल के साथ मॉल को सील कर दिया गया।वहीं सीओ ने तरैया ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर में सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया।सीओ ने सब्जी बिक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ठेला से घुमाकर सब्जी बेंचे जिससे भीड़ भाड़ न लगे।




Recent Comments