सारण/तरैया

रेफरल अस्पताल तरैया व शिविरों में गुरुवार को 108 लोगों का कोरोना जांच की गई।जिसमें 04 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक नवाब अख्तर गिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल व चयनित शिविरों में 108 लोगों की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच किया गया।जिसमें हरखपुरा में 04 व फरीदनपुर में 01 सहित कुल 04 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।जिन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।अब प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 169 हो गई है।