विदेश की धरती नेपाल में सारण के लाल लियो संदीप ने किया रक्तदान

छपरा : सच में रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, इंसान हीं इंसान के काम आता है और उसमें भी यदि कोई भारतीय विदेश की धरती पर जाकर रक्तदान करता है तो यह गर्व की होती है ।
इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के सद्स्यगण नेपाल भ्रमण पर थें, तभी उन्हें फेसबुक के माध्यम से मालुम हुआ कि काठमांडू में किसी जरूरतमंद मरीज को बी पोजिटिव ब्ल्ड की आवश्यकता है । तब उन्होने लियो क्लब काठमांडू से संपर्क किया एवं छपरा के कोषाध्यक्ष लियो संदीप गुप्ता ने नोबल हौस्पिटल काठमांडू में अपना भारतीय रक्त देकर नेपाली मरीज की जान बचाई जो कि सारण के लिये गर्व की बात है ।
लियो क्लब काठमांडू के सदस्यों ने इस नेक कार्य के बाद लियो क्लब छपरा सारण का आभार प्रकट किया एवं यहाँ से गये सदस्यों को सौल एवं क्लब पिन देकर सम्मानित भी किया ।
लियो काठमांडू की अध्यक्ष निशिथा बर्ण्वाल ने कहा कि सच में भारतीयों का दिल बहुत बड़ा होता है एवं इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम से लियो क्लब के ग्लोबल सेवा कार्य का पता चलता है ।
इस नेक अवसर पर लियो क्लब छपरा के अध्यक्ष लियो अमरनाथ, लियो काठमांडू कैलाश की अध्यक्ष निशिथा वर्णवाल, छपरा से लियो साकेत श्रीवास्तव, लियो आलोक गुप्ता, लियो संदीप गुप्ता, लियो प्रकाश, लियो नारायण कुमार तथा काठमांडू से लियो एन्जिला पेदौल, प्रसना परसाई, पूजा बजागई, सजदा शाक्या एवं कविता श्रेष्ठा मौजुद थीं ।
जानकारी लियो सचिव आलोक गुप्ता ने दी ।