सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने ली एकता की शपथ
बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम महाविद्यालय के द्वारा प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार बैठा के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए तथा भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ लिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के० के ०बैठा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में जो योगदान दिया वह अतुलनीय एवं अविस्मरणीय है।

हम सब यह संकल्प लेते हैं कि अपनी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर पूरी दृढ़ता के साथ प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो•सोमनाथ झा , प्रो• आर पी सिंह ,खेल पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह , अनूप कुमार, नवलेश कुमार ,संजीत कुमार तथा समस्त कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी अवॉर्डी मन्टु कुमार यादव, प्रिंस कुमार ,मकेशर पंडित, दीपक कुमार, कुमारी पंखुड़ी, सिंकी कुमारी ,रोशनी ,ममता कुमारी, संध्या कुमारी, रामलाल शर्मा, विश्वजीत कुमार ,जितेश कुमार, इंजीनियर कुमार, नीतू कुमारी, आरती कुमारी , अरविंद ,अक्षय, गणेश ,कुंदन, रजनी, प्रिया, अभिषेक ,मोनू, सोनू राज, आयुष, उदय ,अमृत ,अनीशा, चंदन कुमार एवं रिमी कुमारी आदि उपस्थित थे।।।




Recent Comments