जीर्णोद्धार का बाट जोह रहा हैं मढ़ौरा का स्टेशन रोड
▶विकास के गड्ढा में गिरते-उठते जाते हैं लोग ।
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय शहर का स्टेशन रोड बरसात के मौसम में अपनी जीर्णोद्धार के लिये उद्धारक की बाट जोह रहा हैं, लेकिन संयोग ऐसा की उद्धारक तो चमचमाती गाड़ियों से आम जनों पर कीचड़ को उड़ेलते बिना अटके-रुके चले जाते हैं औऱ विकास के गड्ढे में आकर अटक जाता हैं दिव्यांग।ये वाक़या कोई काल्पनिक कथा नहीं हैं, बल्कि पुरी तथ्यों के साथ सच्ची घटना हैं।पिछ्ले दिनों 23 अगस्त को दोपहर में बारिश हो रही थी की उसी में एक दिव्यांग भिखारी स्टेशन की तरफ से भींगते आ रहा था।खादी भंडार के समीप सड़क पर बने गड्ढे में 20-25 मीटर के आस पास जल जमाव से बने झील में आकर अटक गया। रूक-रुक कर किसी तरह जल जमाव से बाहर आया। बाहर निकलने पर दिव्यांग भिखारी को लोगों ने कष्ट देख सहायतार्थ राशि भेंट की।सहायता पाकर दिव्यांग की थकावट थोड़ी दूर हो गयी औऱ फिर जमीन पर सरकता हुआ आगे चला गया।दिव्यांग भिखारी तो चला गया लेकिन विकास पर सवाल तो खड़ा का खड़ा ही छोड़ गया।

लगभग एक दशक पूर्व में बना मढ़ौरा स्टेशन रोड की दशा अब बहुत खराब हो चुकी हैं।जिससे पुरानी स्टेट बैंक औऱ खादी भंडार के पास जलजमाव से आयें दिन राहगीर गिरते-उठते आ-जा रहे हैं। लेकिन विकास की गंगा यहां आकर बहती नहीं हैं , बल्कि रुक जाती हैं।

मालूम हो कि पिछ्ले महीने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने नगर के विकास योजनाओं कि समीक्षा बैठक किया था।जिसमें नगर के कार्यपालक पदाधिकारी औऱ एसडीओ कों पूरे नगर विकास का मास्टर प्लान बनाने का निर्देश दिया था औऱ फिर विकास कि डीपीआर के साथ 15 दिनों में बैठक सुनिश्चत करने कों कहा था। लेकिन बैठक बीते लगभग दो महीने बीतने के बाद भी नगर के विकास का मास्टर प्लान की तैयारियों का सुगबुगाहट नहीं दिख रहा हैं।




Recent Comments