हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर गड़खा में मना जश्न, छात्राओं ने बांटी मिठाईयां

गड़खा(सारण).हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चार आरोपीयों को पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मार गिराने पर गड़खा प्रखण्ड के आदर्श मध्य विद्यालय कदना की छात्राओं ने खुशी जाहिर की। छात्राओं ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एक-दुसरों के मिठाईं भी खिलाई। इस दौरान तरनु, खुशी,काजल, प्रियंका समेत सभी छात्रों ने राज्य व केन्द्र सरकार से मांग की कि पूरे देश में जहां भी ऐसी घटना हो उनके आरोपियों को ऐसी ही सजा दी जाए। जश्न मनाने वाली छात्राओं का कहना है कि देश में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है ऐसे में सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए और जिस तरह से हैदराबाद में हैवानियत करने वालों का एनकाउंटर हुआ है। इससे देश के सभी महिलाओं में खुशी का माहौल है।हेड मास्टर भूषण कुमार सिंह, इंदु देवी, अनिल सिंह,अनिता कुमारी, भुवनेश्वर सिंह ,राज नारायण प्रसाद, सुजीत कुमार, उदयसिंह मुकेश कुमार, शारदा सिंह, रीना कुमारी ,मो रिजवान अहमद,गुड़िया कुमारी,वन्दना कुमारी व अन्य थे।बता दें कि हैदराबाद में बीते 27 और 28 नवंबर की दरमियानी रात एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर की वारदात हुई थी। वारदात में पुलिस ने चारों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था।आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ (26), जोल्लू शिवा (20), जोल्लू नवीन (20) और चिंतकुंटा चेन्नाकेशवुलू के तौर पर हुई थी।